" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

स्वैग और एनइसीसी साइकिलिंग ग्रुप ने एसिड अटैक सर्वाइवर को हर सम्भव मदद करने का  लिया प्रण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जिले के स्वैग और एनइसीसी साइकिलिंग ग्रुप ने एसिड अटैक सर्वाइवर से रविवार को भेंट कर उन्हें हर सम्भव मदद करने का प्रण लिया। नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में एसिड सर्वाइवर द्वारा चलाए जा रहे शेरोज कैफ़े एक महीने का (18 जून से 18 जुलाई) तक एसिड अटैक अवेयरनेस मंथ चला रहे हैं, दोनों साइकिलिंग ग्रुप उसी में पहुंचे थे। स्वैग साइकिलिंग ग्रुप की अध्यक्ष भावना गौड़ ने बताया कि पहले तो हमारी योजना थी कि साइकिलिंग करते हुए ही शेरोज कैफे तक जाए, लेकिन बारिश के कारण कुछ लोग तो साईकल से जा पाए लेकिन कुछ लोग अपने निजी वाहन से ही शेरोज कैफ़े पहुंचे थे। वहां की सर्वाइवर के जज्बे को देखकर हम लोगों में उत्साह व जोश भर गया, जिस से यह सन्डे एक तरह से फन डे में बदल गया था। कुल 50 लोगों ने इस प्रोग्राम में भाग लिया और सभी ने शेरोज कैफ़े चलाने वाले छांव फाउंडेशन और एसिड अटैक सर्वाइवर को हर सम्भव मदद करने का प्रण लिया है। गायक आकाश ने गिटार और गाने के साथ सबका मनोरंजन भी किया।

स्वैग समूह की सदस्या निधि अग्रवाल ने इस भावपूर्ण उत्साहपूर्ण मौके पर अपनी तरफ से एसिड अटैक योद्धाओं के लिए साइकिल का एलान किया तथा अनुराग साइकिल स्टोर की तरफ से अनुराग सूद ने 2 साइकिल देने का वादा किया। ताकि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय पर अपने कार्य मे उत्साह से लगे रहें। स्वैग समूह और एनइसीसी ने एसिड अटैक वीरांगनाओं से मिलकर एक यादगार मुलाकात की। एसिड अटैक सर्वाइवर ने यहाँ अपनी ज़िंदगी के संघर्ष से लेकर सफलता तक की दास्ताँ को मुस्कुराते हुए अपने शब्दों में ढाला और समाज को एक ऊर्जावान सन्देश दिया कि दर्द, तकलीफ चाहे जितने आएँ ज़िन्दगी में हँस कर सामना करना और मुश्किलों से न घबराना। एनइसीसी के टीम की तरफ  से एसिड अटैक सर्वाइवर को कस्टमाइज  टी-शर्ट उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही जो सर्वाइवर पढ़ना चाहती है उनके लिए पढ़ाई की भी व्यवस्था की जएगी। एनसीसी के मेंबर जसबीर सिंह द्वारा, जो हमारी प्यारी बहने अपनी शिक्षा को आगे पूर्ण करना चाहती है, उनको सहयोग दिया जाएगा।

तूफानी हवा बुझानी चाही

मेरी उम्मीदों की जलती लौ को

आखिरकार दिशा बदली मैंने

लौ से बनते मशाल को

—भावना गौर

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>