" data-ad-slot="">
Categories: HOME

सेन्ट जोसेफ स्कूल ग्रेनो के सार्थक सहगल ने 99 प्रतिशत अंक के साथ जिले में किया टॉप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-आईसीएसई बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम सेन्ट जोसेफ स्कूल का परिणाम रहा शतप्रतिशत

ग्रेटर नोएडा। आईसीएसई बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया, ग्रेटर नोएडा में सेन्ट जोसेफ स्कूल के सार्थक सहगल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। अदिति सैनी 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे व तनीशा शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर अनुभव सैनी व श्रेयांश पाण्डे 97.40 प्रतिशत अंक के साथ व पांचवें स्थान पर रिद्धि गोयल 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किया। इस बार दसवीं शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाएं दो समेस्टर में हुई थी, जिसे मिलाकर परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चों में खुशी का ठिकान नहीं रहा।

शतप्रतिशत परिणाम आने पर स्कूल के प्रधानाचार्या फादर अल्विन पिन्टों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मिठाई खिलाकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि विद्यालय के छात्र इसी प्रकार अपनी मेहनत, लगन प्रतिभा तथा कार्यकुशलता से जीवन में सफलता के उच्च शिखरों को प्राप्त कर सेन्ट जोसेफ विद्यालय को गौरवान्वित करते रहेंगे। सेन्ट जोसेफ स्कूल के परिक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत अंक पाने वाले 42 विद्यार्थी, 80 से 89 प्रतिशत पाने वालों में 68, 60 से 79.99 प्रतिशत पाने वालों में 101 व 51 से 59 प्रतिशत अंक पाने वालों में 05 छात्र रहे।

टॉप दस की सूची में शामिल बच्चे

-सार्थक सहगल ने 99 प्रतिशत

-अदिति सैनी 98.20 प्रतिशत

-तनीशा शर्मा ने 98 प्रतिशत

-अनुभव सैनी 97.40 प्रतिशत

-श्रेयांश पाण्डे 97.40 प्रतिशत

-रिद्धि गोयल 97.20 प्रतिशत

-हर्शित दुबे-96.40 प्रतिशत

-कृश शांडिल्य-96.40 प्रतिशत

-ओम शंकर-96.40 प्रतिशत

-सिद्धि गोयल-96.20 प्रतिशत

-अविरल सैनी-96.20 प्रतिशत

-खुशीवर्धन सिंह-95.80 प्रतिशत

-मंजरी सिंह-95 प्रतिशत

-दिव्यांश  सिंह-94.80 प्रतिशत

-अमन गुप्ता-94.80 प्रतिशत

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>