ओडिसी नृत्यांगना अपनी प्रस्तुति सभी को किया मुग्ध
ग्रेटर नोएडा। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने स्पिकमैके सांस्कृतिक कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें पद्मश्री गुरु गीता महालिक, ओडिसी नृत्य के उत्कृष्ट प्रतिपादकों में से एक ने चार अन्य सह कलाकारों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्वर हरि नारायण दास ने दिया, पखावज पर प्रशांत महाराणा, बांसुरी पर निखिल बेहरा और रजनीकांत मोहंती मंजीरा का वादन किया। इस अवसर पर गीता महालिक ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में सामिल लोगों को मुग्ध कर दिया, इस पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने करतल ध्वनि से सभी कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।
कॉर्डिनेटर सबा खान ने बताया कि स्पिक मैके ने युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार के लिए एक समाज है जो एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, योग, ध्यान, शिल्प, क्लासिक फिल्म शो, थिएटर शो को बढ़ावा देकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देता है और भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं के प्रति जागरुक करता है। उन्होंने बताया कि स्पिकमैके की स्थापना 1977 में आईआईटी दिल्ली में डॉ. किरण सेठ द्वारा की गई थी। इसका इरादा भारतीय विरासत के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाकर औपचारिक शिक्षा की गुणवत्ता को समृद्ध करना और उसमें निहित मूल्यों को आत्मसात करने के लिए युवा मन को प्रेरित करना है। इस अवसर ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अदिति बसु रॉय ने सभी कलाकारों और मेहमानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से भारतीय संस्कृति एवं कला के प्रति लोगों में रुचि बढ़ती है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…