" data-ad-slot="">

एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग (फार्मेसी) में हासिल की डायमंड रेटिंग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा को  फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग (फार्मेसी)-2022 में डायमंड रेटिंग से सम्मानित किया गया है। डायमंड रेटिंग संस्थान के शिक्षण के व्यापक क्षेत्र में खुद को बेहतर बनाने के साथ-साथ तेजी से शिक्षा की गुणवत्ता और प्रासंगिकता में सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है। बैंगलोर में 24-25 नवम्बर 2022 को आयोजित दो दिवसीय क्यूएस आइ-गेज इंडिया एकेडेमिक फोरम में क्यूएस आइ-गेज रेटिंग 2022 की घोषणा की गयी। संस्थान की ओर से एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल ने क्यूएस आइ-गेज रेटिंग सिस्टम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आश्विन फर्नांडीस से डायमंड रेटिंग का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग (फार्मेसी)-2022 में फ़ैकल्टी स्टूडेंट रैशियो, ओवरआल स्टूडेंट सैटिसफ़ैकशन, कंप्लीशन रेट, ओवरआल अलुमिनाइ सटिस्फैक्शन, लाइब्रेरी फ़ैसिलिटी, फ़ार्मास्युटिकल इकोसिस्टम, स्पेशियलाइज्ड इन्फ्रास्टृक्चर, कोड ऑफ फ़ार्मास्युटिकल एथिक्स, रिसर्च एंड इन्नोवेशन, इन्स्टीट्यूशन स्पोन्सेर्ड फ़ेलोशिप एण्ड फाइनेंशियल एड, एडवांस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स तथा एकोलेड्स, जैसे सूचकांको के आधार पर मूल्यांकन किया गया तथा एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने इन सभी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट एक प्रगतिशील संस्थान है जिसने सदैव शिक्षा में इन्नोवेशन और अत्याधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर बल दिया है, जिसका परिणाम है कि आज संस्थान को क्यूएस आइ-गेज सब्जेक्ट रेटिंग (फार्मेसी)-2022  में डायमंड रेटिंग से नवाज़ा  गया है।

क्यूएस आइ-गेज भारत में एक स्वतंत्र निजी क्षेत्र की पहल के रूप में स्थापित ब्रांड है जिसे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों  की  रेटिंग में विशेषज्ञता हासिल है। यह भारतीय उच्च शिक्षा के जाने माने शिक्षाविदों के गहन स्थानीय ज्ञान के साथ-साथ यूके आधारित (क्यूएस) क्वैकरेलेली साइमंड्स की वैश्विक विशेषज्ञता, अनुभव और प्रतिष्ठा को एक मंच पर लाने वाला उपक्रम है। क्यूएस आइ-गेज रेटिंग सिस्टम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आश्विन फर्नांडीस ने डायमंड रेटिंग हासिल करने के लिए एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा को बधाई दी। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा शानदार प्लेसमेंट देने के लिए एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. नीमा अग्रवाल-एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर- एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने कहा कि, “एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट के द्वारा डायमंड रेटिंग प्राप्त करना गौरव की बात है तथा आगे हम इससे बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरा प्रयास करेंगे। डायमंड  रेटिंग प्राप्त करना संस्थान के सभी स्टेकहोल्डर्स के सम्मिलित प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होने इस अवसर पर संस्थान को बधाई दी एवं और अधिक प्रभावी परिणामों की अपेक्षा व्यक्त की। विदित हो कि एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट पिछले पाँच वर्षों से एनआईआरएफ में प्रत्येक वर्ष अपनी रैंकिंग में सुधार कर रहा है और एनआईआरएफ-2022 में संस्थान ने देश में फार्मेसी में 39वीं रैंक हासिल की है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>