" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

शहर में बड़ी दुर्घटना रोकने के लिए डीडी आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण का ध्यान किया आकर्षित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। डिस्टिक डेवलपमेंट रेजिडेंसी वेलफेयर संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक मांग पत्र डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष एनपी सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवस्ता व एसीईओ  लक्ष्मी वीएस को दिया। संगठन ने मांग की है कि नोएडा सेक्टर 150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की शासन प्रशासन और प्राधिकरण की गलती से हुई दर्दनाक मौत से सबक लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को तुरंत निवासियों की जान माल के हिफाजत हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्य करने की आवश्यकता है। क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाए कि कोई जिम्मेदार एजेंसी हो जो रिस्पांस के लिए तुरंत मौके पर पहुंच सके। नंबर दो रोड इंजीनियरिंग और यू टर्न पर काम करने की आवश्यकता है, ग्रेटर नोएडा में रोड इंजीनियर पर सही से काम करते हुए रोड को जोड़ना सही करवाने का आता है। जगह-जगह रिफ्लेक्टर इंडिकेटर इंडिकेशन बोर्ड लाइट का सुधार प्रबंध करने की आवश्यकता है।

शहर में बड़े नालों को कवर किया जाय, ताकि कोई व्यक्ति या पशु उसमें गिरकर अपनी जान और माल के नुकसान से बच सके। ग्रेटर नोएडा में हर और बड़े नाले खुले पड़े हुए हैं आए दिनों में जानवर इंसान के गिरने की घटना घटित हो रही है जिन पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। जल भराव की स्थिति में अन्य आपदा की स्थिति में निवासियों को जान माल की सुरक्षा हेतु हेलीकॉप्टर का प्रबंध किया जाना चाहिए, जिससे की हाई राइज बिल्डिंग 30 से 40 मंजिल इमारत बनवाने के परमिशन दिए हैं तो ऐसे हिस्से में आग से तुरंत काबू किया जा सके। यातायात के साधन सभी सेक्टरों को जोड़ते हुए ई- बसों का प्रबंध करना अति आवश्यक है। क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का कार्य होता है, जिसमें प्राधिकरण का रोल अदा करता है तुरंत कार्य करने की आवश्यकता है। सिटीजन चार्टर्ड नागरिक चार्टर्ड सेवाओं को प्रभावित ढंग से इंक्रीमेंट करने हेतु अनुरोध किया गया है। संगठन ने अनुरोध है कि  प्रस्तावित इन सभी बिंदु पर तुरंत कार्य करने की कृपा करें। इस मौके पर अध्यक्ष एन.पी. सिंह, महासचिव शेर सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, लीगल एडवाइजर सत्यवीर मुखिया, सचिव ममता तिवारी, व सदस्य श्रीपाल फौजी सदस्य यशपाल नागर  उपस्थित थे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>