" data-ad-slot="">
Categories: DELHI NCR

प्रतिभा और साहित्य के संगम में ग्रेनो के भगवत शर्मा को मिला सम्मान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। एंबिशस कॉन्क्लेव फाउंडेशन के तत्वावधान में लोदी रोड स्थित लोक कला मंच ऑडिटोरियम में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इस बहुआयामी कार्यक्रम में रैम्प वॉक, किड्स टैलेंट शो और टॉप 20 राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड समारोह की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक दर्शक उपस्थित थे, जिनमें अभिभावक, शिक्षाविद, कला-संस्कृति से जुड़े विद्वान और समाज के विशिष्ट नागरिक शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की परपोती श्रीमती हुसनारा यूसुफ एवं प्रपौत्र डॉ. सलीम खान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 10 वर्षीय बालिका देशना की रचित काव्य-संग्रह “मेरे आभूषण, खुशी और आत्मविश्वास” का विमोचन रहा। यह आयोजन बच्चों और युवाओं की अंतर्निहित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आत्मविश्वास और रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सांस्कृतिक समारोह में ग्रेटर नोएडा निवासी प्रख्यात कवि, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता भगवत प्रसाद शर्मा को उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।

भगवत शर्मा ने अपनी प्रेरणादायक घटना साझा की, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया की कंपनी देवू मोटर में प्रशिक्षण के दौरान पाए डॉलर से भरे पर्स को पूरी ईमानदारी से प्रशासन विभाग को सौंपा और इसके लिए “ऑनेस्टी अवॉर्ड” से सम्मानित हुए। कार्यक्रम में लिटिल इंडिया फाउंडेशन की निदेशक नीना वर्मानी, तिहाड़ कॉम्प्लेक्स के सदस्य मनोज कुमार, समाजसेविका सावित्री सागर, एलबीएसटीआई-मोदीनगर, लोकनायक जयप्रकाश इंटरनेशनल स्टडीज़ डेवलपमेंट सेंटर के महासचिव अभय सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष मानव अधिकार एवं बाल विकास, हापुड़ डॉ. ईशा शर्मा और समिधा फाउंडेशन के बच्चे विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के समापन अवसर पर एंबिशस कॉन्क्लेव फाउंडेशन की संस्थापक ख़ुशबू विरमानी ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक, साहित्यिक और शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>