" data-ad-slot="">

वनवासी रक्षा फाउंडेशन द्वारा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, साकीपुर, में पाँचवें प्रतिभा विकास केंद्र का किया शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। वनवासी रक्षा फाउंडेशन ने सोमवार, 2 फरवरी 2026 को नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, साकीपुर (ग्रेटर नोएडा) परिसर में पाँचवें प्रतिभा विकास केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता की आराधना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति और संस्कारों की भावना व्याप्त हो गई। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. आर. के. यादव (महाप्रबंधक, प्रगति पावर कॉरपोरेशन),  श्यामबीर  भाटी (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए साकीपुर), उप-प्रबंधक, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज साकीपुर, संरक्षक संदीप गोयल, निदेशक, कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, भरत  (पूर्वी संभाग संयोजक), राजेश बिहारी जी, संगीता वर्मा (महिला संयोजिका), राजेंद्र सोनी (उपाध्यक्ष), किसलय कुमार (महामंत्री), प्रोफेसर विवेक कुमार, डॉ. आरती शर्मा, आचार्या भारती भाटी तथा सविता चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आर. के. यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही संस्कार एक सशक्त और जिम्मेदार समाज की नींव रखते हैं। श्यामवीर भाटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि “यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने मूल्यों का स्वयं पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि वही मूल्य आज की युवा पीढ़ी में भी गहराई से विकसित हों। वर्तमान युवाओं में संस्कारों का समावेश ही एक सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार समाज की आधारशिला है।” इस अवसर पर भरत ने विद्यार्थियों तथा उनके परिवारजनों को संस्कार, जीवन-मूल्य, प्राणायाम एवं उनके महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। प्रोफेसर विवेक कुमार ने इस पीढ़ी के लिए संस्कारों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए बताया कि वनवासी रक्षा फाउंडेशन निरंतर इस क्षेत्र में समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में  राजेश बिहारी ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन समता द्वारा सभी के लिए वितरित किए गए जलपान के साथ हुआ। यह प्रतिभा विकास केंद्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>