सुबह घर से टहलने निकले व्यक्ति पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Deadly attack on a person who came out for a walk in the morning, report filed

रबूपुरा। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर द्वारा नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पीड़ित गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस में तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी महेश बुधवार सुबह गांव के रजवाहे की तरफ़ टहलने के लिए गए थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने पीछे से नुकीले हथियार से महेश पर कई बार किए। जानलेवा हमले में महेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद हमलावर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया है तथा पुलिस से शिकायत की। बताया जाता है कि घँटों तक तहरीर को बदलवाने का प्रयास किया जाता रहा परन्तु उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने घायल के भाई रमेश की शिकायत पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love