नई दिल्ली। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को अपने बजट पूर्व सुझाव सौंपे और 5 लाख रुपये तक की सालाना आय पर आयकर माफ करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी और निर्यात प्रोत्साहन पर भी सुझाव दिए।
टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंकज ओस्तवाल ने कहा, “दिए गए सुझाव हमारे देश की समाज और अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए हैं। सुझाव में आयकर स्लैब को 5L तक बढ़ाना और मानक कटौती को 50,000 से बढ़ाकर 1लाख करना शामिल है। पीपीएफ की अधिकतम सीमा 1.5 लाख से 3 लाख और 80सी की सीमा बढ़ाकर 3 लाख करने के सुझाव दिए।” MoS Finance पंकज चौधरी ने उनके सुझावों का स्वागत किया और समाज के हित में इन सुझावों पर काम करने का आश्वासन दिया और यह भी कहा कि, “सरकार समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”टी पीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में कविता बरडिया सचिव, टीपीएफ दिल्ली), कमल रामपुरिया (उपाध्यक्ष, टीपीएफ दिल्ली), पांची जैन (उपाध्यक्ष, टीपीएफ दिल्ली) और अभय चंदालिया, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य और हिमांशु कोठारी सदस्य भी शामिल थे।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली के अध्यक्ष श्री राजेश जैन जो इस बजट समिति के कन्वेनर भी है ने इस अवसर को ऐतिहासिक कदम बताया जो तेरापंथ के 20000से भी ज़्यादा सदस्यों द्वारा बनाया गया है।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है और प्रधान मंत्री मोदी जी के विज़न को पूरा करता है ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…