" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जमीन की जालसाजी व फिरौती मांगने वालों पर गैंगस्टर लगाने की मांग, पीड़ितों ने पुलिस उपायुक्त को दिया ज्ञापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक तरफ जमीन का दाम आसमान पर हैं वहीं जालसाज लोगों को अपना शिकार बनाकर ठगी के काम में लगे हुए हैं। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में जमीन की जालसजी करने वाले तीन लोगों पर फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है, जिसमें गिरफ्तारी व कार्यवाई नहीं होने पर मंगलवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर दर्जन भर पीड़ितों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। इस दौरान रविन्द्र कपासिया ने बताया कि पवन कुमार सिंघल, ऋतिक सिंघल व कांता सिंघल ये सभी जमीन का जालसाजी करते हैं, जिसके बहुत से लोग शिकार हो चुके हैं।

कपासिया ने बताया कि हमारे घर में रिवाल्वल लेकर घुस आए और कनपटी पर लगाकर 50 लाख की फिरौती की मांग की, और फिरौती नहीं मिलने पर घर पर कव्जा तथा जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जरुर कर रही है, जिसमें से दो आरोपी अग्रिम जमानत ले लिए हैं। पुलिस विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। रविन्द्र ने बताया कि पवन व ऋतिक दोनों हमारा पीछा कर रहे हैं, इसी को लेकर बीटा-दो कोतवाली में 31 दिसम्बर 2022 को तहरीर दी थी, परन्तु वे दोनों रोजाना हमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से धमकाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। सभी पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त व प्रमुख सचिव (गृह) को तीनों पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाई करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि तीनों आरोपी लोगों का करोड़ों रुपये हड़पकर विदेश भागने के फिराक में है। रविन्दर सिंह ने बताया कि तीनों प्राधिकरण के आवंटियों को ठग रहे हैं, खुद आवंटी बनकर भी दूसरे खरीदारों के साथ जालसाजी व धोखाधड़ी कर रहे हैं। इन सभी का आधार व पैन ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाय ताकि लोगों को अपना शिकार न बना सकें। इस दौरान रविन्द्र कपासिया, रविन्दर सिंह, जगजीत कौर, अरविन्द गुप्ता, राकेश कुमार सैनी, शशांक अग्रवाल।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>