" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

धार्मिक स्थल के पुनरनिमार्ण को लेकर तनाव, पुलिस तैनात

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो समुदाय के मध्य उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक समुदाय के लोग पुरानी मस्जिद को तोड़कर नवनिमार्ण करने लगे। एक समुदाय मस्जिद निमार्ण की जिद पर अड़ा है तो वहीं दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कई दिनों से मामले को लेकर रस्साकसी के बावजूद भी अभी कोई हल नहीं निकल सका है। फिलहाल समस्या के निस्तारण तक शांति व्यसस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा दर्जनों लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई भी की गई है। जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव बीरमपुर में एक छोटी मस्जिद मौजूद थी। जिसपर समुदाय विशेष के लोग अपनी नमाज अता करते थे। बताया जाता है कि उसके जर्जर होने के कारण अब उसे तोड़कर नवनिर्माण कर रहे हैं। जिसके लिए कुछ ग्रामीणों से वार्ता करने के उपरांत ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन दूसरे समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा मस्जिद की आड़ में सार्वजनिक भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए विरोधाभास व्यक्त किया जा रहा है एवं मस्जिद निर्माण नहीं होने देना चाहते। पुलिस से लेकर स्थानीय प्रतिनिधि तक मामले के निस्तारण की गुहार लगाई गई परंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। उधर सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है तथा 50-60 लोगों को मुचलका में पाबंद किया गया है। विशाल पांड़े- एडीसीपी ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए कुछ लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। समस्त ग्रामीणों में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही है तथा जल्द ही समाधान किया जायेगा। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>