रबूपुरा। बीती रात यमुना एक्सप्रेस पर गश्त करने वाले पुलिस की पीसीआर में गलत दिशा से आ रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें डयूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैक्टर जब्त कर आरोपी की चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार कोतवाली की आरवी वन यमुना एक्सप्रेस वे पर तैनात रहती है। शनिवार रात करीब 9 बजे जैसे ही पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के फलैदा अंडरपास पर पहुंचे तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे बेकाबू टैªक्टर ने पीसीआर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में डयूटी पर तैनात सिपाही राजन व संदीप गम्भीर रूप से घायल हो गये व गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि दोनों सिपाहियों के हाथ, पैर व चेहरे पर चोट आई हैं। उन्हें ग्रेटर नोएड़ा के यर्थात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…