" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

यूपी सरकार की नयी OTS योजना से बिजली बिल में उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा का किया धन्यवाद व्यक्त
-सरकार ने विधायक तेजपाल सिंह नागर की मांग पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए उठाया बड़ा कदम

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और आम बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिजली के बिल में राहत देने के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की है। यूपी पावर कॉरपोरेशन ने एक मार्च यानी से घरेलू एवं नलकूप उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) लागू की है। इस योजना का फायदा सिर्फ 15 दिन ही उठाया जा सकता है। योजना के तहत प्रदेश के करीब 1 करोड़ लोगों को सीधे फायदा पहुंचने वाला है। जिन भी लोगों का बिजली बिल बकाया है और उस पर सरचार्ज लगा हुआ है उन्हें सिर्फ 30 प्रतिशत बिल ही जमा करना होगा। इसके बाद उनका सरचार्ज माफ़ हो जाएगा। सरकार द्वारा योजना के ऐलान किए जाने पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है। तेजपाल सिंह नागर ने कोविड को ध्यान में रखते हुए बीते दिनों सरकार से यह मांग की थी। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन की ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) योजना 15 मार्च 2021 तक चलेगी। योजना से उपभोक्ता 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का फायदा उठा सकते हैं। यूपी के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को योजना का ऐलान करते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों के घरेलू (एलएमवी-1) और निजी नलकूप (एलएमवी-5) उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होने जा रहा है। आपको इसके लिए एक मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता को 31 जनवरी 2021 को बकाया बिल का 30 प्रतिशत व 31 जनवरी के बाद के मासिक बिलों की धनराशि जमा करनी होगी।
कैसे मिलेगा फायदा…..
विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि सभी मूल बकाया धनराशि एवं वर्तमान मासिक बिल को 31 मार्च 2021 तक जमा कराने पर उपभोक्ता का 31 जनवरी 2021 तक के बकाये पर लगा सरचार्ज ख़त्म कर दिया जाएगा। उपभोक्ता अपना पंजीकरण सभी अधिशासी अभियंता और एसडीओ कार्यालय, सीएससी में करा सकता है। ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन www.upenergy.in पर लॉग इन कर भी कर सकते हैं। ये सभी बिल पेमेंट ऑनलाइन ही किए जाएंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>