ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (GLBIMR), ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम बैच 2023–25 का 16वाँ दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेश सिन्हा, प्रबंध निदेशक, जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रहे। समारोह का शुभारंभ शैक्षणिक शोभायात्रा (Academic Procession) एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के उपाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी स्नातक विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नवस्नातकों का जीएल बजाज के सशक्त एलुमनाई परिवार में स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान के एलुमनाई चैप्टर लंदन, दुबई तथा देश के विभिन्न शहरों में सक्रिय हैं, जो विद्यार्थियों को वैश्विक नेटवर्किंग एवं करियर विकास के उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि राजेश सिन्हा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि “नेतृत्व किसी पद या उपाधि का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है।” उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में मजबूत मूल्य प्रणाली (Value System) को अपनाएं, क्योंकि उद्योग जगत को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कौशल, नैतिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण वाले पेशेवरों की आवश्यकता है। संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, उद्योग-अकादमिक सहभागिता, शोध, प्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा विद्यार्थियों की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान पीजीडीएम बैच 2023–25 के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिप्लोमा प्रदान किए गए। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सुश्री स्नेहा प्रज्वल को स्वर्ण पदक, सुश्री जया को रजत पदक तथा अखिल कुमार को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों से अभिनंदन किया। समारोह का समापन डॉ. भावना भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। दीक्षांत समारोह स्नातक विद्यार्थियों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…