" data-ad-slot="">

आई ट्रिपल ई सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व समकालीन कंप्यूटिंग के भविष्य पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एमिटी विश्वविद्यालय कैंपस में तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट औरा और आई ट्रिपल ई सम्मेलन का समापम शुक्रवार को किया गया। समापन समारोह में आई ट्रिपल ई और अकादमिक क्षेत्र के काफी सारे दिग्गजों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई ट्रिपल ई सलाहकार और ट्रिपल आई टी ग्वालियर के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास सिंह थे। वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार सिंह, गलगोटिया विश्वविद्यालय के प्रो वाईस चांसलर, प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार सिंह, एनआईटीएलआईटी के महानिदेशक, प्रोफेसर डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी, मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार सिंह, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. प्रभांकर तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वार्षिक मेगा फेस्ट के दौरान ‘समकालीन कंप्यूटिंग और सूचना विज्ञान’ का 5वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से 16 दिसंबर को आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी  और समकालीन कंप्यूटिंग के भविष्य पर प्रकाश डालना था। इस अवसर पर महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अजय राणा, एमिटी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर जसबीर सिंह जस्सी व ब्रिगेडियर हरदीप सिंह धानी, वाईस प्रेसिडेंट अनिल कुमार चौधरी ने भी शिरकत की। वहीं कार्यक्रम के दौरान अकादमिक और इंडस्ट्री के कई मशहूर लोगों को समान्नित भी किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आकांक्षा और डॉक्टर नंदिता त्रिपाठी ने किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>