" data-ad-slot="">

जिलाधिकारी ने जी.एन.आई.ओ.टी तकनीकी संस्थान के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को दिया सफल होने का मंत्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग संस्थान) द्वारा ओरिएंटेशन, अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुहास एलवाई, जिलाधिकारी ने अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में सत्र 2021-22 के लिए बी. टेक, एमसीए एवं एम.टेक. के नव प्रवेशित छात्रों के लिए किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के साथ-साथ विशिष्ठ अतिथि, मोटिवेशनल स्पीकर आकाश गौतम की भी बहुमूल्य उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक डॉ. धीरज गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और साथ ही उन्होंने जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान की उपलब्धिओं को साझा करते हुए, इंडस्ट्रियल कनेक्ट, प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग एवं गांवों को गोद लेने के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सभी छात्रों से कहा कि संस्थान उनके भविष्य को संभालने-संवारने के साथ-साथ उनके बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्य अतिथि सुहास एल वाई ने छात्रों को समझाया कि व्यक्ति को अपने विचार, शब्द, ऐक्शन, आदत, चरित्र एवं डेस्टिनी के साथ समन्वयता रखने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताते हुए, आईएएस की मुख्य परीक्षा देने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि आपको अपने लक्ष्य के प्रति 100 प्रतिशत समर्पित होकर हार की चिंता किये बिना आगे बढ़ना है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि विजयी होने के लिए हारना जरूरी है तथा सफलता के बाद भी जीवन पथ पर चुनौतिओं का सामना करना ही पड़ता है। हम सबको प्रत्येक चुनौंती के लिए तैयार रहना चाहिए।
मोटिवेशनल स्पीकर आकाश गौतम ने अपने सत्र में सभी विद्यार्थियों को शिक्षा की रचनात्मक भागीदारी को बहुत ही उर्जित ढंग से समझाया। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए सभी छात्रों को प्रेरणादायक सुझाव भी दिए। अभ्युदय में अगले 21 दिन तक इंडक्शन प्रोग्राम के रूप में चलेगा जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्थान एवं विभाग सम्बंधित समझ, समाज व प्रकृति से संबंध एवं जिम्मेदारी, मानवीय मूल्य एवं बहुआयामी ज्ञान को समावेशित करना है। सभी प्रसिद्ध विशेषज्ञों का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों के साथ-साथ तकनीकी योग्यता विकसित करना होगा। जिससे वे आगामी जीवन की चुनौतियों से सामना करते हुए अपनी मानवीय इच्छा-आकांक्षाओं को सदैव पूरा कर सकेंगे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. बी.एस. चौहान (अधिष्ठाता प्रथम वर्ष, जी.एन.आई.ओ.टी) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने नए सत्र में प्रवेश कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं जीवन में सफल होने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

18 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

18 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

18 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>