ग्रेटर नोएडा। डॉ अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री इंटरफेस सेल ने कल एक्यूरेट कालेज में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया, जिसमें नॉलेज पार्क के विभिन्न कालेजों के लगभग 500 छात्र सम्मिलित हुए। कैंपस प्लेसमेंट के लिए मोबाइलोइटे टेक्नॉलॉजी प्राइवेट लिमिटेड एंड वेल्यू इनोवेशन लैब कंपनी ने छात्रों के चयन के लिए इंटरव्यू लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साइंस, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन,एम टेक,मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस,मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के फाइनल इयर के छात्रों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में कंपनी प्रोफाइल बताने के बाद लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिया गया। छात्रों ने बड़ों उत्साह से भाग लिया। चयन परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जायेगा। एक्यूरेट कालेज के डायरेक्टर डॉ. विजय शुक्ला ने छात्रों को कंपनी में चयन के लिए शुभकामनाएं दी। कालेज के सीआरसी हेड प्रोफसर नवीन झा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कंपनी के एच आर हेड ने छात्रों को आज के वैश्विक परिदृश्य में टेक्नोलॉजी चेंज और पैराडाइम शिफ्ट के बारे में जागरूक किया। तथा बहुत सारे चेलैंजेज के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आज टेक्नोलॉजी प्रासेस इंजीनियरिंग से प्रोडक्ट इंजीनियरिंग की तरफ शिफ्ट हो गयी है, इसलिए ये दौर मशीन लर्निंग का है। जो छात्र मशीन लर्निंग में एक्सपर्ट होंगे उनके लिए कंपनियां इंतजार कर रही हैं। हम भी मशीन लर्निंग के लिए प्लेटफार्म तैयार कर रहे हैं। मशीन लर्निंग में छात्रों का भविष्य उज्जवल है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…