रबूपुरा। विधान परिषद सदस्य व मंत्री रह चुके एवं सपा कद्दावर नेता नरेन्द्र भाटी के बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ से लौटते समय यमुना एक्सप्रेस वे फलैदा अंडर पास पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूलमाला पहनाते हुए समर्थकों ने जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। इसके साथ ही जेवर में विधान सभा प्रत्याशी की दावेदारी कर रहे संजय सिंह ने भी अपनी टीम के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान धर्मेन्द्र शर्मा, ठा0 वीरेन्द्र भाटी, चन्द्रसेन प्रधान, राहुल सिंह एडवोकेट, राजकुमार सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। भाजपाइयों में बढ़ी हलचल:- बुधवार को नरेंद्र भाटी के एकाएक भाजपा में शामिल होने के बाद कई लोगों की बेचैनी बढ़ गई है तथा विभिन्न प्रकार के कयासों का माहौल गर्मा गया है।
एक तरफ उनके भाजपा में आने के गुर्जर समाज को साधने की चर्चा है तो वहीं बताया जाता कि उनके कार्यकाल के दौरान आमजन की मदद व बेहतर छवि के कारण क्षत्रिय समाज मे भी उनकी अच्छी पकड़ है और उनके आने के बाद चुनावी समीकरण काफी बदल जाने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…