" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कृषि कानूनों की वापसी पर किसान व किसान संगठनों ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। लम्बे समय से तीनों कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान विवादित कानूनों को वापिस लिए जाने की घोषणा से किसान संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को विभिन्न किसान संगठनों ने इसे सरकार की हार एवं किसानों के संर्घष की बड़ी जीत बताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिल वापिस लेने के फैसले का स्वागत किया। किसान एकता संघ ने बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा संगठन के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून किसी भी प्रकार किसानों के हित में नहीं थे। इसी को लेकर पिछले करीब 11महीने से बड़े पैमाने पर अपनी मांग को लेकर दिल्ली के बार्डरों पर आंदोलन किया जा रहा था जिसमें हमारे कई किसान भाईयों की शहादत हुई। अंत में किसानों की ताकत के सामने अड़ियल रवैया अपना रही सरकार को झुकना पड़ा और कृषि बिल वापिस लिये गये। राकियू के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच ने कहा कि आंदोलन के दौरान किसान भाईयों की शहादत से आज देश के अन्नदाता को बड़ी जीत मिली है लेकिन हमारा संर्घष अभी खत्म नहीं हो जाता। हम प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हैं परन्तु जब तक लोकसभा में कृषि बिलों को वापिस लेने का प्रस्ताव पारित व एमएसपी की गारंटी नहीं ली जाती हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भाकियू भानु युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसान हित में बिलों को लाई थी लेकिन कुछ खामियों के कारण किसान हित में ही इन्हें वापिस लेने का जो फैसला लिया गया है हम उसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं। इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा, लोकशक्ति के पिंटू त्यागी समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बिल वापिसी के निर्णय का स्वागत किया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>