रबूपुरा। आगामी 23 नवंबर को राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर स्थित चौधरी फार्म हाउस पहुंच कर विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगें। विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर युद्वस्तर पर गांव-गांव जनसंपर्क शुरू कर दिया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि आज स्वर्ण समाज का हर प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा है। जिनकी आवाज को बुलन्द करते हुए उनके अधिकार सुरक्षित करने का बीड़ा भाई शेर सिंह राणा ने उठाया है तथा जनसभाओं के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक कर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। 23 नवंबर को शेर सिंह राणा गांव मिर्जापुर से अपने अधिकारों की जंग का ऐलान करेंगें। होने वाली जनसभा के गांव-गांव जनसम्पर्क अभियान शुरू कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनके विचार सुनने की अपील की जा रही है। शनिवार को करीब आधा दर्जन गांवों में लोगों से संपर्क किया गया। इसमें श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता भी काफी सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में रागनियों का भी आयोजन किया गया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…