" data-ad-slot="">

आईईसी कालेज में सोफ्टवेयर टेस्टिंग की कार्यशाला का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में सॉफ्टवेयर टेस्टिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में फोर एचीवर्स के प्रतिनिधि एच.पी. सिंह ने छात्रों को सॉफ्टवेयर टेस्टिंग क्षेत्र में करियर की अपार संभवनाओ से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिकांश छात्र सोफ्टवेयर टेस्टिंग को नजरंदाज कर देते हैं, जिसके कारण दिग्गज टेस्टेर्स की हमेशा कमी बनी रहती है। भारत संपूर्ण विशव के लिये साफ्टवेयर का बहुत बड़ा आयतक है परंतु बड़ी कंपनिया जैसे गूगल, माइक्रोसाफ्ट, फेसबुक तथा अन्य मल्टीनेशनल कंपनिया अच्छे टेस्टर्स को बहुत बड़े सैलरी पैकेज देने को तैयार रहती हैं। क्योंकि एक बहुत छोटी सी गलती अगर सही टेस्टिंग से छूट जाये तो भयंकर हानि हो सकती है। जैसे पिछले दिनों फेसबुक तथा वाट्सएप्प कुछ समय के लिये बंद होने पर कंपनी को कई बिलियन डालर का घाटा हुआ था । देश का दुर्भाग्य है कि हमारे यहाँ कालेजों की तो भरमार है परंतु अच्छे टेस्टर्स की अत्यधिक कमी है। जिसके लिये छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ साथ सोफ्टवेयर टेस्टिंग के प्रयोगात्मक ज्ञान पर भी बल देना होगा।

संस्थान के डीन एकेडमिक्स डा. बी शरण ने फोर एचीवर्स कंपनी के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्लेसमेंट अधिकारी प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छात्रों को साफ्टवेयर टेस्टिंग तथा डाटा साइंस के सर्टिफेकेशन कोर्स से छात्रों को जोडा जायेगा। जिसके अंतर्गत सभी छात्र कोर्स करके बडी कंपनियों में अच्छे अच्छे पैकज पर नौकरी पाने के लिये तैयार किये जायेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>