" data-ad-slot="">

शारदा अस्पताल के चिकित्सकों ने वात्सल्य महोत्सव में  लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा हॉस्पिटल द्वारा वृंदावन के सुप्रसिद्ध वात्सल्य ग्राम में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शारदा हॉस्पिटल के महाप्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम में यह एक दिवसीय शिविर लगाया गया। इस शिविर का आयोजन दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के अवतरण दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे वात्सल्य महोत्सव के दौरान किया गया। शिविर में 200 से भी ज्यादा लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस शिविर में विशेष रूप से हड्डियों में कैल्शियम की जांच, रक्त में हीमोग्लोबिन की जांच, डायबिटीज की बीमारी के लिए शुगर की जांच और साथ ही शरीर में नसों में होने वाली कमजोरी के लिए न्यूरोपैथी की जांच विशेष रूप से की गई।

दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने अपना स्वयं का भी स्वास्थ्य चेकअप कराया, इसके बाद से लोगों में कैंप में डॉक्टर से परामर्श करने और जांच करने के लिए विशेष उत्साह देखा गया। इस शिविर में शारदा हॉस्पिटल एवं शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर विजय कुमार ने मुख्य परामर्श दिया। डॉ. विजय कुमार एक जिरियाट्रिक रोग विशेषज्ञ है जिसे हम वरिष्ठ नागरिक रोग विशेषज्ञ भी कह सकते हैं। डॉ. विजय कुमार ने शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों को परामर्श दिया। साथ ही कैंप में डॉ आकाश अवाना, डॉ. राकेश, डॉक्टर अनुपम शर्मा ने मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर में आए लोगों में कैल्शियम की कमी और विटामिन डी की कमी पाई गई। उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की समस्या भी काफी सामान्य रूप से जांच के बाद लोगों के अंदर पाई गई। इस सिविल में शारदा हॉस्पिटल की तरफ से निःशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। शिविर में शारदा हॉस्पिटल की ओर से महेश चंद शर्मा, दीपक शर्मा, हिमांशु, अभय ने भाग लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>