" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जीएनआईओटी  को शिक्षा में गुणवत्ता के लिए  मिली एनबीए की मान्यता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट) ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (एनबीए) से तीन प्रमुख शाखाओं में मान्यता प्राप्त की है। यह मान्यता कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए प्रदान की गई है। यह प्रतिष्ठित उपलब्धि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम तथा निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एनबीए मान्यता से संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण-पद्धति, बुनियादी ढांचे और छात्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू), लखनऊ से संबद्ध ( कॉलेज कोड: 132) यह संस्थान विगत 25 वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देता आ रहा है और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जीएनआईओटी परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण और दूरदृष्टि का परिणाम है।  वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने कहा कि एनबीए मान्यता से संस्थान की साख और अधिक मजबूत हुई है तथा यह विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं करियर अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने कहा कि एनबीए मान्यता संस्थान की निरंतर गुणवत्ता सुधार प्रक्रिया का प्रमाण है और आने वाले समय में अन्य कार्यक्रमों के लिए भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे।  जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ रहेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>