" data-ad-slot="">

डॉ प्रवीण पचौरी को यूपी तथा उत्तराखंड के “सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज टीचर” के लिए “इंजी. निवेश कुमार वार्ष्णेय, मेरठ मेमोरियल अवार्ड”

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के निदेशक (परियोजना एवं नियोजन) तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण पचौरी को इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) के द्वारा इसके 50वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड राज्य में सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज टीचर के लिए वर्ष 2020 के “इंजी॰ निवेश कुमार वार्ष्णेय, मेरठ मेमोरियल अवार्ड” से नवाजा गया। पुरस्कार में डॉ. पचौरी को नगद राशि, पदक तथा उद्धरण प्रदान किया गया। आईएसटीई के 50वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन वाई. बी. चाव्हाण सेंटर, मुंबई में 5 अक्तूबर 2021 को किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उदय सामंत, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री-महाराष्ट्र, पी.पी. तानपूरे, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री-महाराष्ट्र, सतेज दी पाटिल, गृह राज्य मंत्री-महाराष्ट्र, डॉ. पी. के. देसाई, प्रेसिडेंट- आईएसटीई, प्रो. विजय डी वैद्य, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी-आईएसटीई सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विदित हो कि पूर्व में डॉ. प्रवीण पचौरी को इन्स्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राजस्थान सेंटर-जयपुर के द्वारा 2021 के स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर रिसर्च एवं इन्नोवेशन के लिए “यंग रिसर्चर अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।
डॉ प्रवीण पचौरी: परिचय
इंजीनियरिंग शिक्षा क्षेत्र में डॉ. प्रवीण पचौरी ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ाना उनकी मूल प्राथमिकताओं में शामिल रहा है जिसका प्रमाण नोएडा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी, ग्रेटर नोएडा के निदेशक (परियोजना एवं नियोजन) के रूप में उनका योगदान है जिसने दो दशक के अल्पकाल में ही देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थानों में अपना स्थान बनाया है। तकनीकी शिक्षा में उनके योगदान को देखते हुएडॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति ने उन्हें विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनीयरिंग के अध्ययन बोर्ड में कुलपति नामित सदस्य तथा स्किल डेव्लपमेंट के लिए चलाये जाने वाले बी वॉक कोर्स के अध्ययन बोर्ड के विशिष्ट आमंत्रित विशेषज्ञ रूप में नियुक्त किया है। डॉ. पचौरी एनआईईटी ग्रेटर नोएडा की गवर्निंग बॉडी के भी सदस्य हैं। तकनीकी शिक्षा में आउटकम बेस्ड एजुकेशन तथा एक्रिडिटेशन जैसे विषयों पर उन्हे विशेषज्ञता हासिल है और एकेटीयू से संबद्ध चार तकनीकी संस्थानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
डॉ पचौरी उद्यमिता प्रोत्साहन के प्रबल समर्थक हैं तथा उत्तर प्रदेश के कई टेक्नॉलॉजी बिज़नस इंक्यूबेटर में फ़ैकल्टी एड्वाइज़र के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और तकनीकी विशेषज्ञता को देखते हुये एआईसीटीई ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विकास के लिए आइडिया लैब की स्थापना की ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी है। डॉ पचौरी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को निष्पादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ पचौरी ने दो दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस तथा गोष्ठियों में विशेष आमंत्रित तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिये हैं जिसमे ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग, सस्टेनेबल डेव्लपमेंट तथा उद्यमिता उनके प्रमुख विषय रहे हैं। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता-वर्धन एवं विद्यार्थियों को सफल रोजगार मुहैया कराने के माध्यम से नए भारत के निर्माण की दिशा में प्रतिबद्ध डॉ पचौरी ने अपने सीने में जो लौ जला रखी है वह सकारात्मक परिणाम सामने ला रही है। डॉ पचौरी के कुशल मार्गदर्शन से अनेकों विद्यार्थी आज अपने सफल उद्यमों का संचालन कर रहे हैं तथा देश विदेशमें अपनी पहचान बना रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

3 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>