रबूपुरा। मंगलवार रात को आई तेज हवा के कारण कस्बा स्थित उपकेंद्र को सप्लाई करने वाली 33केवीए बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट के कारण कस्बा समेत दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट ढूंढने के लिये कर्मचारी दिन भर पसीना बहाते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि अधिकारियों द्वारा जल्द आपूर्ति सुचारू किये जाने का दावा किया जा रहा है।रबूपुरा कस्बा स्थित बिजली घर को बुलंदशर जिले के गांव सौदा-हबीबपुर से बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात करीब 12 बजे तेज हवा चलने के कारण कस्बा को विधुत आपूर्ति के लिए लगाई गई 33केवीए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया।
लाइन में फाल्ट होने से कस्बा सहित गांव मकसूदपुर, भून्ना तगा, जौनचाना, उटरावली, बीरमपुर, मुरादगढ़ी, नगला हुकुम सिंह, भाईपुर व मेहंदीपुर करीब 40 गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। बुधवार सुबह को विभाग के कर्मचारियों ने लाइन का फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। लेकिन देर शाम तक भी कर्मचारी लाइन का फाल्ट नहीं ढूंढ सके। जिसके चलते बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। लोग विधुत उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक फोन करते लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उधर विभागीय एसडीओ शंकर प्रसाद का कहना है कि कर्मचारियों के साथ लाइन की पेट्रोलिंग की जा रही है तथा जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। वहीं लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ, अक्सर जरा सी तेज हवा चलते ही हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो जाती है और अधिकारियों की उदासीनता के कारण लंबे समय तक बिजली के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…