" data-ad-slot="">

एक्यूरेट कॉलेज में एमएसएमई-आईडी की तरफ से स्टार्ट-अप यूनिट पर व्याख्यान आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट कॉलेज में केन्द्र सरकार की मीडियम एवं स्माल स्केल इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने वाली संस्था ने एक व्याख्यान करके कालेज के मैंनेजमेंट , इंजीनियरिंग और डिप्लोमा के इंटरप्रिन्य़ोर सोच रखने वाले ऐसे सौ छात्रों का चयन करके उनको इंटरप्रिन्य़ोर बनने के सारे मानकों के बारे में वृहद व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान में एमएसएमई- डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के हेड ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ.आर. के. भारती ने इनोवेटिव थाट क्रियेशन के वातावरण के बारे में वृहद उदाहरणों से उत्साहित किया। एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. डी. एस. तोमर ने संस्था के विभिन्न गतिविधियों के बारे में परिचित कराया। ए.के. ओझा ने केंद्र सरकार की ऐसी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जिनसे युवाओं को स्टार्टप और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सहायता मिलती है। लैंड रिक्वायरमेंट, सब्सिडी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, रिबेट्स और ल़ोन के लिए पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।

शारदा यूनीवर्सिटी के लांच पैड के डायरेक्टर डॉ. अमित सहगल ने आइडियाज को इंप्लीमेंट कैसे करें वो तरीके समझाया। यंग इंटरप्रिन्य़ोर,  एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक में भाभा इन्क्यूवेशन सेंटर स्थापित करने वाले वी.एस. एनर्जी के संस्थापक विवेक सिंह ने इस केंद्र पर बनने वाले चौदह प्रोडक्ट की विशेषता, उनके प्रोडक्शन,मार्केटिंग, प्राइसिंग, प्रतिस्पर्धा और स्टार्टप के चेलैंजेज के बारे में बताया। एम एस एम ई ज्वाइंट डायरेक्टर की उपस्थिति में एमओयू साइन किया गया, जिससे इस यूनिट को व्यवसायिक यूनिट के रूप में विकसित किया जायेगा। किसी भी एकेडमिक संस्था में ये अपने तरीके की एक अनुपम पहल है। एक्यूरेट कालेज के मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. सतीष मट्टा ने कालेज के इंटरप्रिन्य़ोरशिप ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम में ऐसे छह छात्र समूह निकलकर आगे आये जो अपना स्टार्टप स्थापित करना चाहते हैं। पालीटेक्निक के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा ने ऐसे समूहों का आरियेंटेशन और परिचय कराया तथा आश्वस्त किया कि आने वाले तीन माह में हम ऐसे दस इंटरप्रिन्य़ोरशिप छात्र समूह तैयार करके ऐसे आसपास के दस गांवों में ऐसे नवाचार कार्य शुरू कराये जायेंगे जिससे नयी शिक्षा नीति -2020 के अनुसार हम संस्था को समाज सहयोगी बनाकर छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान दिला सकें। कालेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>