" data-ad-slot="">

औद्योगिक भ्रमण के दौरान जीएन ग्रुप के विद्यार्थियों ने पैकेजिंग की बारीकियों को जाना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएन समूह ने लघु उद्योग भारती और भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान के सहयोग से विविध पैकेजिंग उद्योग और श्रीजी पॉलीफैबप्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक दौरा किया जिसकी थीम “निर्माण क्षेत्र में व्यावहारिक कार्य को समझना” था। जीएनआईटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट के छात्रों को कार्टन बॉक्स, पैकेजिंग बॉक्स, एचआईपीएस ट्रे, पीवीसी ट्रेऔर क्लियर बॉक्स की उच्च गुणवत्ता वाली रेंज की निर्माण प्रक्रिया का गहन और विस्तृत प्रदर्शन देखने को मिला। कंपनी के सीईओ और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष के.पी सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों को उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन कैसे होता है, इस पर एक बहुत ही सर्वोपरि और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

इस दौरान श्रीजी पॉलीफैब प्राइवेट लिमिटेड का भी औद्योगिक दौरा हुआ, जिसका मार्गदर्शन अभिषेक गुप्ता और मनोज गुप्ता ने किया। उन्होंने जूते के उत्पादन में पॉलीनाइट कपड़े के प्रयोग और उसकी सभी गतिविधियों को कैसे संचालित किया जाता है, इस पर एक विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस वार्ता सत्र के माध्यम से सभी छात्रों के प्रासंगिक प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के के. पी.सिंह, आईआईएमएम ग्रेटर नोएडा के (पूर्व अध्यक्ष) अजीत कुमार, अभिषेक गुप्ता, मनोज गुप्ता और प्रो. डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, निदेशक, जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा, प्रो. दीपशिखा, प्रो. दीपक, प्रो. विकास, प्रो. नेहा उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>