" data-ad-slot="">

एकेटीयू से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों को फीस करना होगा आनलाइन,ग्रीवांस रिड्रेसल पोर्टल लांच, जारी हुआ सख्त निर्देश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-समस्त संस्थानों को निर्धारित शुल्क की सूचना वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के दिए सख्त निर्देश
-तकनीकी छात्रों के लिए प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने की पहल

ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि लखनऊ से सम्बद्ध विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छी पहल की है, अब विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थान द्वारा अधिक फीस वसूली सहित कई समस्याओं से निजात मिल जाएगी। शनिवार को मंत्री प्राविधिक शिक्षा, जतिन प्रसाद की पहल पर समस्त संबद्ध संस्थानों को नियामक संस्था (नो) द्वारा निर्धारित शुल्क की सूचना पाठ्यक्रमवार संस्थान की बेवसाईट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किये जाने के निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र में इंगित किया गया है कि कतिपय संस्थानों द्वारा फीस की सूचना संस्थान की बेवसाईट पर प्रदर्शित नहीं जा रही है। जोकि उचित नहीं है।

विश्वविद्यालय ने जतिन प्रसाद, मंत्री प्राविधिक शिक्षा विभाग की अपेक्षा के क्रम में शनिवार को एक छात्र ग्रीवांस पोर्टल भी लांच किया है। इस पोर्टल पर विवि के विद्यार्थी अपने रिज़ल्ट, डिग्री, मार्कशीट, संस्थानों द्वारा अधिक फीस लिए जाने से लेकर अन्य समस्त समस्याओं के लिए ग्रीवांस दर्ज कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को समस्या निस्तारण की सूचना भी ऑनलाइन प्रेषित की जाएगी। एकेटीयू के कुलपति विनीत कंसल ने सभी शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर संस्थान की फीस अपडेट करने के लिए निर्देशित किया है। विवि से सम्बद्ध विद्यार्थी https://erp.aktu.ac.in/ WebPages/StudentServices frm StudentGrievance aspx लिंक पर ग्रीवांस दर्ज करा सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>