-आईपीएल व रणजी खिलाड़ियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
ग्रेटर नोएडा,09 अप्रैल। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 10 दिनों से चल रहे अन्तरद्वादश क्रिकेट टूर्नामेंट ‘सत्यम कप’ का फाइनल मैच खेला गया। डीडब्ल्यूपीएस विद्यालय की प्रबंधिका व संचालिका कंचन कुमारी ने बताया कि जब आज खेल कूद हमारे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अटूट अंग बन चुका है तो बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होंगे। खिलाड़ी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रबंधन समिति की ओर से पूर्व आईपीएल और वर्तमान समय में रणजी खिलाड़ी योगेश नागर और राहुल यादव ने अपने आशीर्वचनों द्वारा विजेता टीम व रनरप टीम को प्रोत्साहित किया और विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सत्यम कप टूर्नामेंट की इस प्रतियोगिता में एकदंत क्रिकेट एकेडमी ने जीत का परचम लहराया और अयोध्या की टीम अपने शानदार प्रदर्शन के साथ रनरप रही। क्रमशः परिक्षित को मैन ऑफ द मैच, जयंत को बेस्ट ऑफ द फील्डर, पार्थ बेस्ट बॉलर, वैभव बेस्ट बैट्समैन और अंश तिवारी को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…