ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के प्रवेश हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवीन्द्र कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि विश्वविद्यालय सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश का शुभारंभ कर रहा है। जिसमें 12 नए पाठ्यक्रमों के साथ कुल 124 पाठ्यक्रमविश्वविद्यालय में प्रवेश चाहने वाले भावी विद्यार्थी के लिए उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय विद्यार्थी के समक्ष पाठ्यक्रमोंका व्यापक विकल्प प्रस्तुत कर रहा है। ताकि उन्हें अपनी पसंद के विषय को चुनने की पूर्ण सुविधा हो। पाठ्यक्रमोंमें विज्ञान और तकनीकी में हुई प्रगति के अनुरूप कई नए विषयों का समावेश किया गया है। इनमें प्रमुख हैं: आर्टिफ़िशियल इन्टेलिजन्स, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, साइबर सिक्युरिटी, डेटा साइंस, रेल्वे सिग्नलिंग, मौलीक्यूलैर मेडीसीन्स, जेनोमिक्स, बायो-इंफोरमटिक्स, माइक्रोबीयल बायोटेकनोलोजी, बौद्ध पर्यटन एवं विरासत, इन्टीरीअर डिजाइन, इलेक्ट्रिक वाहन, पॉलीयूरेथीन टेक्नोलॉजी, पर्यावरण प्रबंधन, क्लीनिकल साइकोलॉजी, मौसम अनुमान, इत्यादि। उपर्युक्त सभी पाठ्यक्रमों द्वारा शिक्षा और उद्योग जगत के बीच के अंतर को कम करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान विवि के रजिस्ट्रार विश्वास त्रिपाठी, प्रो. मलकानिया, प्रो. श्वेता आनन्द, डॉ. नीति राणा, डॉ. के.के. द्विवेदी,, कृति पाल, डीन इंजी, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में पाठ्यक्रमोंकी मुख्य विशेषताएं निम्न हैं:
| पाठ्यक्रमों के स्तर | पाठ्यक्रमों कि संख्या | कुल रिक्तियां |
| स्नातक स्तर | 29 | 1300 |
| एकीकृत एवं दो डिग्री पाठ्यक्रम(इंटीग्रेटेड एवं डूअल डिग्री प्रोग्राम) | 05 | 320 |
| स्नातकोत्तर स्तर | 46 | 1180 |
| एमफ़िल स्तर | 01 | 10 |
| पीएचडी (शोध) | 14 | 80 |
| पार्श्व प्रवेश (लैटरल एंट्री) इन बीटेक | 08 | 147 |
| डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा/सर्टिफिकेट | 21 | 540 |
| कुल | 124 | 3577 |
अगर उपर्युक्त प्रक्रियाओं के बाद भी कुछ स्थान रिक्त रह जाते है तो उन्हें किसी भी राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट स्कोर द्वारा या सीधे योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है।ऐसे पाठ्यक्रमों की सूची निम्नवार है:
| क्रम संख्या | पाठ्यक्रमों के नाम | मान्य राष्ट्रीय / राज्य स्तर कि परीक्षाएं |
| 1 | एमबीए | कैट /मेट /जीमेटसीमेट /जेटवैधस्कोर |
| 2 | सभी एम.टेक. | गेटवैधस्कोर |
| 3 | मास्टर इन अर्बन एण्ड रुरल प्लानिंग (एमयूआरपी) | गेटवैधस्कोर |
| 4 | एलएल.एम. | कोईभीमान्यराष्ट्रीयस्तरकाकानूनप्रवेशपरीक्षास्कोर/सीएलएटी (पीजी) स्कोर |
| 5 | बी.टेक. | जेईईमैंस |
| 6 | बीए/बीएससी/ बीएसडब्ल्यू/बीबीए/बीकॉम और अन्य सभी पाठ्यक्रमों (जहां लागू हो) | CUETएवं कोईभीमान्यराष्ट्रीयस्तरकाप्रवेशपरीक्षाके स्कोर |
7. विश्वविद्यालय को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश प्रकोष्ठ को विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों जिसमें यूजी, पीजी और डॉक्टरेट पाठ्यक्रम शामिल हैं, के लिए एक दर्जन से अधिक देशों से लगभग 100 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय इंडिया डिजाइन…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने 22 अप्रैल 2026 को…
ग्रेटर नोएडा। विश्व भारती महिला कल्याण संस्थान के तत्वावधान में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने…
ग्रेटर नोएडा। जीएनआईटी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस PTEMS 2026 का समापन संस्थान परिसर में आयोजित…
-गरीब कन्याओं का वैदिक रीतीरिवाज से शादी कराया गया सम्पन्न ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-डेल्टा-तीन स्थित साईं…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रोजगार परिदृश्य में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला,…