रबूपुरा। छत पर खेलते समय 5 वर्षीय मासूम मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू कर करंट की चपेट में आ गया। गम्भीर रूप से घायल को परिजनों के ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हाईटेंशन लाइन जर्जर हालत में घनी आबादी के बीच मकानों के ऊपर से गुजर रही है। इसके कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं एवं अनेको बार विभागीय अधिकारियों से समस्या के निस्तारण के बावजूद भी कोई सुनवाई नही हो रही। विभाग को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। जानकारी अनुसार गांव मिर्जापुर निवासी लोकेश का 6 वर्षीय पुत्र ऋषभ रविवार शाम अपने घर की छत पर खेल रहा था। बताया जाता है इसी दौरान किसी प्रकार वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू कर करंट की चपेट में आ गया। घटना में मासूम बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे ग्रेटर नोएडा के यतार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…