" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में प्री बोर्ड परीक्षाएं व ऑफ लाइन कक्षाएं शुरु

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-अभिभावकों की सहमति के साथ बड़े बच्चों की ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा बंद-फादर एल्विन पिन्टो
-शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों की कक्षाएं हुई शुरु

ग्रेटर नोएडा,9 फरवरी। सेन्ट जोसेफ सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल अल्फा-एक में बड़े बच्चों के लिए स्कूल खुलने के साथ प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो गयी हैं, जिसके लिए अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल आने के लिए अपनी सहमति दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिन्टो ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाकर समान्य रुप से पूर्ववत कक्षाएं 1 जनवरी से शुरु कर दी गयी है, जिसमें ऑनलाइन कक्षाओं का प्रावधान नहीं है, वहीं 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरु की जा चुकी है, जिसमें विद्यार्थियों के बीच परस्पर दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए अधिकतम 20 विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठने की अनुमति है, जिसके लिए हर कक्षा को दो हिस्सों में बांट दिया गया है तथा समय-समय पर सेनेटाइज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा समय सारिणी व परीक्षा सामग्री किट जनवरी माह में ही वितरित कर दी गयी है, इसलिए विद्यार्थियों को परीक्षाओं में स्कूल न बुलाकर घर पर ही दी हुई उत्तर पुस्तिका में परीक्षा देकर, समय-समय पर स्कूल में प्रेशित करने के लिए कहा गया है। उन्हें परीक्षा काल में स्कूल न बुलाकर अगले सत्र से परीक्षा के बाद के कार्यक्रम से ही विद्यालय में बुलाया जाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा कार्यक्रम को समझने में कोई उलझन न हो। उन्होंने सरकार के निर्देशों पर खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्कूल खोलने के आदेशों का हर किसी को स्वागत करना चाहिए तथा कहा कि विद्यार्थियों के स्कूल आने से उनका चहुमुखी विकास होगा तथा बीते वर्ष में विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन में हो चुके नुकसान की भरपाई करने का मौका मिलेगा, क्योंकि यही विद्यार्थी आने वाले भारत की रीढ़ हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>