-हाईस्कूल की परीक्षा दिनांक 10 मई, 2021 को तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 12 मई, 2021 को होंगी समाप्त
-हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 29,94,312 एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 26,09,501 कुल 56,03,813 छात्र-छत्राएं सम्मिलित होंगी-उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी है। वर्ष-2021 की बोर्ड परीक्षायें दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मई, 2021 को समाप्त होंगी। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी। उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकायें कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकायें कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये हैं। दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकायें कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। डॉ. दिनेश शर्मा ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…