" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में प्राचीन भारतीय गुरुकुल परंपरा को मजबूत करने पर दिया गया जोर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 दिसम्बर। भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय के प्रो. विवेक कुमार ने कार्यक्रम संचालन करते हुए बताया कि गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुओं एवं छात्रों के बीच प्राचीन भारतीय गुरुकुल परंपरा के अनुसार सामंजस्य को मजबूत करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्रों को भी सम्मानित करना है। विवेकानंद शाखा के मार्गदर्शक नरेश गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद् स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाते हुए भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। परिषद की संपूर्ण गतिविधियां संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, व समर्पण इन पाँच सूत्रों के आधार पर चलती हैं। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने बताया कि हमारे जीवन को सफल बनाने के लिए हम अपने शिक्षकों का जितना आभार प्रकट करें उतना ही कम है।

जीवन तो हमें अपने माता-पिता से मिल जाता है लेकिन उस जीवन को हमें कैसे जीना है एक शिक्षक से बेहतर और कोई नहीं बता सकता। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, नरेश गुप्ता, विवेक अरोरा, प्रो. विवेक कुमार, प्रेरणा, गुड्डी तोमर एवं राखी अरोरा ने कक्षा 1 से 12 तक अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में भारती नरवाल, प्रकाश कुमार गुप्ता एवं निशा भाटी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रेरणा, गुड्डी तोमर और राखी अरोरा ने सभी विद्यार्थियों को अपनी अपनी कक्षा में प्रथम आने का प्रयास करने और गुरुजनों का सम्मान करने की शपथ दिलाई।  प्रेरणा और गुड्डी तोमर ने आभार व्यक्त किया तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>