" data-ad-slot="">

एस्टर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ओडिसी में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 दिसम्बर। एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में वार्षिकोत्सव (ओडिसी) अत्यंत उत्साह एवम् हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्‌यालय की प्राचार्या प्रीति शर्मा ने मुख्य अतिथि एस्टर संस्थान समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी.के. शर्मा तथा अन्य अतिथि का अभिनंदन किया।  दीप प्रज्ज्वलन के साथ छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना एवं स्वागत गान की प्रस्तुति ने आध्यात्मिक उर्जा से सांस्कृतिक वातावरण को आलोकित कर दिया। प्राचार्या ने शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल संबंधी वार्षिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समूह के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा, वैभव शर्मा, आशा शर्मा, श्रुति शर्मा और शैक्षिक सलाहकार एस.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वि‌द्यालय के चारों संवर्गो द्वारा नृत्य, गीत, गायन एवं वादन की श्रृंखला की शुरुवात प्राथमिक एवम् माध्यमिक संवर्ग के नौनिहालो एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनों  कोआनंदित,आह्लादित एवम् थिरकने हेतु उद्‌वेलित कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियोंके लिए विविध पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वर्ष भर सभी क्षेत्रों में उत्तम उपलब्धि हेतु पंडित ‘रूप चंद’ ट्रॉफी  12वीं कक्षा के छात्र जिदानअहमद को प्रदान की गई, तो  उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हेतु चेयरमैन ट्रॉफी कृतिका नागर को प्रदान की गई । बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड परीक्षा (2023-24) में विज्ञान संवर्ग में कृतिका नागर (98.8%), वाणिज्य संवर्ग में आर्य देव अधिकारी (96.4%) तथा मानविकी संवर्ग में वैभवी श्रीवास्तव (96.6%) दसवीं बोर्ड में गुप्ता (99%), अर्णव शर्मा (97.8%) तथा अक्षत मिश्रा व अविरंजन (97.6%) प्रतिशत अंक पाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया | खेल एवं सांस्कृतिक क्रिया कलाप में भी विद्यालय के पूर्व छात्रों अमन और अयान ने अंडर -19  में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के अंडर-16  के कप्तान युवराज सिंह वर्तमान में विद्यालय के ही छात्र हैं।

वार्षिकोत्सव की अनूठी बेला में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि शर्मा जीने कहा कि  छात्रों के बहुमुखी विकास हेतु छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ गीत, संगीत एवं नृत्य तथा खेल के प्रति उनके रुझान को बढ़ाने के लिए विद्‌यालयों को सतत प्रयास करना चाहिए। इस क्षेत्र में एस्टर संस्थान समूह के वि‌द्यालय निरंतरप्रयत्न शील रहे हैं और भविष्य में भी इस दिशा में बेहतर प्रयास करते रहेंगे ऐसी शुभेक्षा व्यक्त की गई। वि‌द्यालय उप प्राचार्य जयवीर सिंह डागर ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>