" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

लॉयड (फार्मेसी) में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 दिसंबर से, कई देशों के वैज्ञानिक करेंगे शिरकत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (फार्मेसी) 14 दिसंबर को “ट्रांसफोर्मेटिव जर्नी : फार्मास्यूटिकल और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सतत विकास के लिए एआई और नवाचार का उपयोग” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।लॉयड ग्रुप की चीफ स्ट्रैटेजिस्ट ऑफिसर और हेड ग्रोथ, डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने बताया कि यह चौथा वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जो लॉयड ग्रुप (फार्मेसी), पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, आईबीएम बिजनेस एनालिटिक्स लैब और आईपीए (दिल्ली स्टेट ब्रांच) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में 8 देशों के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।सम्मेलन में देश के 162 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से 1505 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। अब तक 620 से अधिक शोध पत्र और पोस्टर प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 506 को प्रस्तुत किया जाएगा।

इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के वाइस चांसलर प्रो. जे.पी. पांडे होंगे। सम्मेलन के दौरान 55 से अधिक वक्ता और मूल्यांकनकर्ता विभिन्न सत्रों में अपना योगदान देंगे। साथ ही उत्कृष्ट प्रतिभागियों और वैज्ञानिकों को एक्सेम्प्लरी फार्मेसी प्रोफेशनल अवार्ड, बेस्ट फैकल्टी अवार्ड, बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट अवार्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>