" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कम्पनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए तथा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए-राणा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। भूमि अधिग्रहण में जमीनें हमारी जाएंगी, जिसमें लगने वाली कम्पनियों के प्रदूषण हमारी युवा पीढ़ी के लिए घातक होगा। लेकिन उनमें नोकरी बाहरी लोग पाएंगे। यह हमारे लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कम्पनी लगने के बाद स्थानीय युवाओं को नोकरी नहीं दे रहीं। जनपद की कम्पनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए तथा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। उक्त बातें राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने मंगलवार को गांव मिर्जापुर में सभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। उसके साथ ही उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर तेवर तल्ख करते हुए कहा दोनों ही पार्टियों ने जनता को बेवकूफ बनाया है। कहने भर को आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन मंत्रालयों की स्थिति देखी जाए तो अभी भी ये सरकार गठबंधन से चल रही हैं। भ्र्ष्टाचार व अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की निरंकुशता से आमजन पीड़ित है ओर उसका दर्द कोई सुनने वाला नहीं है। देश की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संसोधित एससी/एसटी एक्ट को भाजपा ने जबरन बिगाड़ कर स्वर्ण समाज पर थोप दिया। जिसके कारण आज पूरा स्वर्ण समाज प्रताड़ित है। एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन त्रस्त हो चुका है और जनता इसका जबाव देगी। सभा सम्बोधन से पूर्व उन्होंने गांव में लगे सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड का अनावरण किया। इसके साथ ही दर्जनों लोगों ने शेर सिंह राणा के नेतृत्व में राजपा की सदस्यता ली तथा पचोकरा निवासी गौरव शर्मा को जेवर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गवेन्द्र राजपूत, राधे सिंह, श्योराज सिंह, भजनलाल सिंह, सोहनलाल, सुंदर पाल, हरिओम शर्मा, दिनेश भाटी, देवन भाटी, पवन आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>