रबूपुरा। 25 नवंबर को देश के सबसे बड़े बनने वाले एयरपोर्ट की भूमि पूजन के आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान एकता संघ अड़ा हुआ है। इसी को लेकर मंगलवार को संगठन की बैठक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई एवं अपने कार्यक्रम की रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता देशराज नागर व संचालक सतीश कनारसी ने किया। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने कहां 25 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। क्षेत्र के किसान अपनी 64.7%अतिरिक्त मुआवजा, आवादी निस्तारण, युवाओं को रोजगार व अन्य मांगों को लेकर संगठन कैंप कार्यालय से जेवर के लिए प्रस्थान करेगा और वहां पर पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं को अवगत कराएगा जाएगा। मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने कहा अगर शासन प्रशासन ने उन्हें रोका तो किसान एकता संघ अपना विरोध प्रदर्शन करेगा इस मौके पर देशराज नागर, रमेश कसाना, कृष्ण बैसला, देवेंद्र जगनपुर, अजयपाल समसपुर, मोहनपाल नवादा, पप्पे नागर, सेलक नागर,विदेश नागर, जगदीश शर्मा,मनीष नागर, अरविंद सेक्रेटरी,रवि नागर, मनवीर नागर, ओमवीर नागर, सुभाष भाटी, अजयपाल नेता जी आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…