" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

इलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए ग्रेनो प्राधिकण ने उठाया कदम…. कितने व कहां लगेगा पहला चार्जिंग स्टेशन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 100 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए मंगलवार को एमओयू साइन किया गया। पहला चार्जिंग स्टेशन अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में अगले दो हफ्ते में शुरू करने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय विद्युत गतिशीलता योजना के अंतर्गत देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इस मुहिम में ग्रेटर नोएडा भी शामिल हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने मंगलवार कनवर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल की सब्सिडरी कंपनी ) के साथ अनुबंध कर लिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र की मौजूदगी में वाणिज्य सेल के प्रभारी व ओएसडी नवीन कुमार सिंह व सीईएसएल के अधिकारी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
दो हफ्ते में शुरू होगा ग्रेनो का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन
–ग्रेनो प्राधिकरण ने सीईएसएल के साथ साइन किए एमओयू
–ग्रेटर नोएडा में कुल 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना

एसीईओ ने सीईएसएल से अगले दो सप्ताह में पहला चार्जिंग स्टेशन अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में बनाने का लक्ष्य दिया है। सीईएसएल के प्रतिनिधियों ने भी इस पर हामी भर दी है। शेष चार्जिंग स्टेशनों की जगह चिंहित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सीईएसएल की टीम संयुक्त टीम सर्वे करेगी। अगले 10 दिन में सर्वे रिपोर्ट सबमिट करेगी। उन्हीं जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। ये उन जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां पर वाहनों की आवाजाही अधिक होगी। मसलन, ग्रेटर नोएडा के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मॉल, प्रमुख मार्गों, सरकारी दफ्तरों के आसपास ये चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों के लिए नोएडा प्राधिकरण जगह उपलब्ध कराएगा। शेष सुविधाएं सीईएसएल विकसित करेगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि सीईएसएल के सहयोग से बनने वाले इन चार्जिंग स्टेशनों से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बहुत सहूलियत होगी। सीईएसएल के एमडी व सीईओ महुआ आचार्य ने कहा कि ग्रेटर नोएडा एशिया के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है। यहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का भरपूर मौका है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>