इन्नोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

Encouraged women in International Women's Day program at Innovative Institute of Law College

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन इन्नोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज  में किया गया। कार्यक्रम का शुभाराम्भ  महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. के. आर. शर्मा, रिचा उपाध्याय सेसन जज एवं सेक्रेटरी विधिक सेवा प्राधिकरण,  डॉ. तितीक्षा शर्मा एकेडमिक डायरेक्टर , सामाजिक कार्यकर्ता उच्च न्यायालय भावना बजाज एवं संगिता पत्रकार एवं प्राचार्य डॉ. मृत्युन्जय पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वप्रथम डॉ. मृत्युन्जय पाण्डेय ने  अतिथियों का स्वागत किया। यह एक दिन है जब हम सभी महिलाओं को सम्मान करते हैं जो हमारे समाज को सुधार और प्रगति के लिए काम कर रही हैं। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है, उनकी जन भागीदारी को समझना हमारा कर्तव्य है और हमें उसका समर्थन भी करना चाहिए। आज के दिन महिलाओं के बलिदान,  संघर्ष और साहस को स्वीकार करना चाहिए जो हमे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। महिलाओं के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है।

अतराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का थीम इन्स्पायर इंक्लूजन है जिसका उद्देश्य जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओ के समावेश को बढ़ावा देना हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का उद्देश्य, महिलाओं के उपलब्धियों का जश्न मनाना, महिलाओं के अधिकारों और लैगिक समानता के बारे में  जागरूकता बढ़ाना हैं। लैगिक समानता के किए ठोस प्रयासों में तेजी लाना है। लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकार के  लक्ष्य के प्रति  व्यक्ति, समुदाय और राष्ट्रो को  प्रेरित करना, दुनिया भर के  महिला के बीच एकजुटता और एकता की भावना को बढावा देना हैं। इस दौरान रिचा उपाध्याय सचिव विधिक सेवा प्राधीकरण  ने अपने अनुभव को साझा किया। उनके अभिभाषण इतनी मार्मिक थी कि बहुत से प्रध्यापको की आँख में पानी आँसु आ गया। तत्तपश्चात  भावना बजाज ने संदेश खाली की समस्याओं को रेखाकिंत किया।  अन्त में संगिता शर्मा ने घरेलू समस्याआंे को चिन्हित किया। सभा का समापन राष्ट्रीयगान द्वारा किया गया। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सभी महिलाओं को शुभकामानाएं दी एवं उनके भूमिका चिन्हित किया। इस मौके पर इन्नोवेटिव इन्स्टीटयूट आॅफ टैक्नोलाॅजी, इन्नोवेटिव काॅलिज आॅफ फार्मेसी के प्रध्यापक उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES