" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

उद्यमियों ने आईईए के बैनर तले किया विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।  इंडस्ट्रियल एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन के बैनर तले उधमियों ने ऑथोरिटियो की मनमानी के खिलाफ पैदल मार्च निकाल कर विरोध जताया एवं जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभी उद्यमी इकोटेक थर्ड में एकत्रित होकर औधोगिक क्षेत्रो से होते हुए लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। संस्था के उपाध्यक्ष मनोज सिंघल ने बताया कि ऑथोरिटी छोटे औधोगिक भूखंड को भी नीलामी के द्वारा निकलती है जिससे छोटे उधमी प्लाट पाने से वंचित रह जाते है। संस्था ने 5 साल से ज्यादा किराए पर चल रहे उधमियों के लिए भूखंड आवंटन में वरीयता देने की मांग भी रखी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा भी बिना पानी के कनेक्शन के उधमियों को लाखो के बिल भेजे जा रहे है जबकि वहां पानी की लाइन भी नही होती है।

संस्था के कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि इकोटेक 11 में ऑथॉरिटी द्वारा मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, सड़क यातायात , सीवर एव इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी नही है ऐसी स्थिति में उधमी वहां पर निर्माण करके कैसे फैक्ट्री चला सकता है और ऐसा न होने पर उधमियों पर जुर्माना, चक्रवृधि ब्याज मिलाकर लाखो की देनदारी बना दी गयी है एव अदा न करने पर भूखंड निरस्तीकरण जैसी कार्यवाही भी कर दी जाती है। इसी तरह से पुराने औधोगिक क्षेत्र भी बदहाल स्थिति में है जबकि उद्यमी पूरा रखरखाव चार्जेज ऑथॉरिटी को जमा करते है। एक उधमी ने बताया कि सभी ऑथोरिटियो में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा कोई भी काम आसानी से नही होता है। उधमी मनोज अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही हमारी आज की मेहनत रंग लाएगी एव उदयमियों की समस्याओं का समाधान होगा।

इस मार्च में अध्यक्ष पी के तिवारी, महासचिव संजीव शर्मा, पी एस मुखर्जी, ए डी पांडेय, महेंद्र शुक्ला, अमित उपाध्याय, अभिषेक जैन, कमल सिंह, विवेक अरोरा, राजीव जैन, एच् एन शुक्ला, महिपाल सिंह, दिनेश चौहान, शिशुपम त्यागी, एन डी जोशी, विनीत त्यागी, मनोज अग्रवाल, अनिल, गौरव,हरवीर, गुरदीप तुली, अतुल, अल एन स्वामी, निखिल, वीरेंदर,दुर्गेश, प्रदीप, नरेंद्र सोम, एस पी सिंह,राजेन्द्र शर्मा, अरविंद, पराग, नरवीर सिरोही सहित सैंकड़ो उधमी शामिल रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>