" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

निर्बाध रुप से बिजली मिलेगी तो उद्यमियों को नहीं चलाना पड़ेगा जनरेटर, सीएक्यूएम का निर्देश नहीं है अनुकूल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा विगत दो माह में अनेक निर्देश जारी किये है, जिसके तहत 1 अक्टूबर से एनसीआर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से अधिक होने पर डीजल जेनरेटिंग सेट्स बंद कर दिए जाएंगे। इसी को लेकर इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) विगत समय से वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करता आ रहा है। आईआईए के अध्यक्ष जे.एस. राणा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि  सीएक्यूएम के निर्देशानुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से अधिक होने पर एनसीआर क्षेत्र में केवल पीएनजी आधारित जेनरेटर चलाये जा सकते हैं जबकि पीएनजी की उपलब्धता अभी कुछ ही क्षेत्रों में है। सामान्यतः अधिकतम सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों में 5 केवीए से लेकर 85 केवीए तक के डीजी सेट उपयोग हो रहे हैं, जिनको पीएनजी में परिवर्तित करने की कोई तकनीकी उपलब्ध नहीं है। अतः जहाँ पीएनजी उपलब्ध भी है, वहाँ के लघु उद्योगों को पीएनजी में जनरेटर सेट का बदलना सम्भव नहीं है। जनरेटर सेट का उपयोग तभी  होता है जब विभागीय बिजली सप्लाई बाधित होती है। जनरेटर सेट को पीएनजी में परिवर्तित करने के लिये लगने वाली रिट्रोफाइडेड इमिसियन कन्ट्रोल डिवाइस आयतित उपकरण है, जिसकी तकनीक अभी तक केन्द्रीय प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रमाणित नहीं की गयी है। जनरेटर सेट को पीएनजी में परिवर्तित करने की लागत बहुत अधिक है तथा एनसीआर में पीएनजी की कीमतें भी पारम्परिक ईंधन की तुलना में बहुत अधिक है, जिससे उद्योगों के उत्पादों की लागत अधिक होने से उन्हें प्रतिस्पर्धा में बने रहना बहुत कठिन होगा।

जेड रहमान, चेयरमैन न्यू टेक्नॉलॉजी ने बताया कि  एनसीआर के अनेक क्षेत्रों में आये दिन विद्युत कटौती होती रहती है, जिसके कारण यदि जेनरटेर सेट चलाना प्रतिबन्धित हो जाएगा, तो उद्योगों को बन्द ही रखना पड़ेगा जिससे उन्हें बहुत हानि होगी।

विशारद गौतम ने बताया कि औद्योगिक इकाईयों को बिना कारण बताओ नोटिस दिये तत्काल प्रभाव से बन्द करने के आदेष और अर्थदण्ड लगा दिया जाता है।  अप्रदूशणकारी उद्योगों जिनको अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है, उन उद्योगों में भी निरीक्षण कर उन्हें प्रताड़ित करने की सूचना आईआईए को प्राप्त हुई है।

अमित शर्मा सचिव आईआईए ने बताया कि उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सप्लाई करवाने की कृपा करें, जिससे जेनरेटर सेट का उपयोग कम से कम करना पड़े और वायु प्रदूषण नियंत्रण में रहे। हमारी सरकार आज उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने की बात करती है, अगर बिजली कटौती होती है तो उद्योगों को जेनरेटर मजबूरी में चलाना पड़ता है, जबकि जेनरेटर की यूनिट ग्रीड की यूनिट से 3 से 4 गुणा महंगी पड़ती है। अगर जेनरेटर नहीं चलाया तो उत्पाद सहित मशीन खराब हो जाएगी। अगर ऐसे में बिना पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो उस विद्युत कम्पनी के अधिकारी की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।

राकेश बंसल कोषाध्यक्ष, आईआई ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर जाने पर उद्योगों को अपने जेनरेटर डिस्कनेक्ट करने और इन्डेक्स 300 से नीचे आने पर कनेक्ट करने की अनुमति प्रदान की जाये। उद्योगों में किसी भी विभाग द्वारा निरीक्षण के समय स्थानीय औद्योगिक संघों का एक प्रतिनिधि अवश्य शमिल किया जाये, जिससे उद्यमियों का अनावश्यक शोषण रोका जा सके। किसी भी उद्योग को बन्द करने का नोटिस देने से पूर्व एक सुनवाई का मौका व यथा उचित समय जरूर दिया जाना चाहिए। इस दौरान बीआर भाटी, डिविजिनल चेयरमैन, जे.एस. राना, चेयरमैन, अमित शर्मा, सचिव, विशारद गौतम, जेड रहमान, शरबजीत सिंह,मनोज सरदाना,जैनी आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

20 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

20 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

20 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>