दिल्ली पब्लिक वर्ड स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया पर्यावरण दिवस

Environment Day celebrated with enthusiasm at Delhi Public Word School

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस को अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी: “Our Power, Our Planet” जिसका उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता, ऊर्जा परिवर्तन और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए संस्थाओं की जिम्मेदारी तय करने पर केंद्रित था।

Environment Day celebrated with enthusiasm at Delhi Public Word School

इस अवसर पर मुख्य फोकस क्षेत्र थे: शीर्ष-स्तरीय दृष्टिकोण से हटकर स्थानीय, प्रकृति-आधारित समाधान और सामुदायिक नेतृत्व वाली पहल को सशक्त बनाना।  विद्यार्थियों ने मदर अर्थ की देखभाल करने का संकल्प लिया, पौधारोपण किया, पृथ्वी की सुंदरता को दर्शाते हुए चित्रकला गतिविधियों में भाग लिया तथा मदर अर्थ के प्रति कृतज्ञता प्रार्थना प्रस्तुत की। विद्यालय की निदेशक, कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की सततता के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया और बताया कि इसकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानाचार्या, डॉ. हीमा शर्मा ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Spread the love