ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस को अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी: “Our Power, Our Planet” जिसका उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता, ऊर्जा परिवर्तन और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए संस्थाओं की जिम्मेदारी तय करने पर केंद्रित था।
इस अवसर पर मुख्य फोकस क्षेत्र थे: शीर्ष-स्तरीय दृष्टिकोण से हटकर स्थानीय, प्रकृति-आधारित समाधान और सामुदायिक नेतृत्व वाली पहल को सशक्त बनाना। विद्यार्थियों ने मदर अर्थ की देखभाल करने का संकल्प लिया, पौधारोपण किया, पृथ्वी की सुंदरता को दर्शाते हुए चित्रकला गतिविधियों में भाग लिया तथा मदर अर्थ के प्रति कृतज्ञता प्रार्थना प्रस्तुत की। विद्यालय की निदेशक, कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की सततता के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया और बताया कि इसकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानाचार्या, डॉ. हीमा शर्मा ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…