रबूपुरा। क्षेत्र के गांव उटरावली में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में किसान एकता संघ की बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। लोगो को सम्बोधित करते हुए महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचला जाना तथा उसके बाद बबाल में हुई आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत बेहद निंदनीय है। सरकार की तरफ से मामले में ढील बरती जा रही है। समूचे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा मिले, चाहे वह सरकार के नुमाइंदे हों या कोई अन्य। ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत नहीं कर सके और किसी का घर नहीं उजड़े। जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग किसान एकता संघ से जुड़े हैं तथा श्यामलाल को तहसील संरक्षक, पंकज सिंह को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है एवं 11 अक्टूबर को अट्टा गुजरानकमी होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। बैठक की अध्यक्षता पूरन सिंह ने की तथा इस मौके पर बृजेश भाटी, डॉ विकास प्रधान, आलोक नागर, सतीश कनारसी, लोकेश भाटी,जगदीश शर्मा, विक्रम नागर, अरविंद सेक्रेटरी, अनिल नागर आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…