रबूपुरा। गुरुवार दोपहर प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती व नियमों को ताक पर रख क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी से लदे 2 डंफरो को पुलिस ने पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक डंफर संचालक व पुलिसकर्मियों के बीच घँटों तक रस्साकशी का दौर चलता रहा। एक तरफ जहां शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है। जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर पुलिस मिट्टी से लदे 2 डंफरो को चालक समेत पकड कर कोतवाली ले आई। जिसके बाद डम्फर संचालक भी वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों व उनके बीच कार्रवाई को लेकर कानाफूसी होती रही लेकिन शाम तक कोई हल नहीं निकला। उधर बताया जाता है कि नियम उल्लंघन में मंगलवार को भी दो डम्फर जब्त किये गए थे। लोगों के मुताबिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हर दिन अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जाता है। अधिकांश रूप से प्राधिकरण अधिसूचित भूमि माफियाओं के निशाने पर रहती है तथा नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ते वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में कारोबार को अंजाम दिया जाता है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…