" data-ad-slot="">

गलगोटिया विवि पॉलिटेक्निक के छात्रों को सत्र शुरुआत के साथ योग कार्यशाला से स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक विभाग के नये सत्र की शुरूआत योगा कार्यक्रम से की गयी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के लाभ बताये गये। सबसे पहले पॉलिटैक्निक विभाग के प्रधानाचार्य मोहित गहरवार ने योगा सिखाने आये उत्तर प्रदेश योग सम्राट नेशनल मेडलिस्ट योग गुरू प्रवीन पाठक और योगा टीचर सौरभ को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए और योग के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है। योग गुरू ने भी छात्रों को पाठन करने से पहले अपने ध्यान को एकाग्र करने व तनाव मुक्त रहने का तरीक़ा समझाया।

कार्यक्रम के संयोजक भगवत प्रशाद शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ की ज़िन्दगी और विज्ञान के इस युग में अनेक प्रकार के तनावों से मुक्ति पाने के लिये नियमित रूप से योगा करना ही सबसे उत्तम उपाय है। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. धीरेंद्र मिश्रा, अरूण कुमार, डॉ. मीनाक्षी, आनन्द दोहरे, राजीव शर्मा, बीएम, रूचि अरोडा, आरती नीमा, राजबाला, प्रीति सिंह, मनीशा शर्मा, नूतन, रजिया बेगम, हुमाँ खान, शिखा गुप्ता, सुशील कुमार, नसर इक़बाल, राशिद, देवेश कुमार, अनिल कुमार, पुनीत श्रीवास्तव, प्रशांत शर्मा, अमित महाजन, सुरेंद्र जौहरी, नरेश कुमार, अनुज आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>