-23वे एमिटी इंटर इंस्टीट्यूशनल स्पोर्ट्स मीट “संगठन 2021″का हुआ भव्य आगाज
ग्रेटर नोएडा। 23वें एमिटी इंटर इंस्टीट्यूशनल स्पोर्ट्स मीट “संगठन 2021” की मशाल गुरुवार को एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नॉएडा कैंपस पहुंची, जहां इसका ढोल नगाड़ो की ताल पर भव्य स्वागत किया गया। “संगठन” का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी में हर वर्ष दो महीने बड़े ही उल्लास के साथ किया जाता है। इसमें 40 से ज्यादा खेलो का आयोजन किया जाता है, जिसमें एमिटी ग्रुप के देश विदेश स्थित सभी संस्थान भाग लेते हैं। इस मशाल का स्वागत एमिटी ग्रुप के ग्रुप वाईस चांसलर प्रो. डॉ. गुरिंदर सिंह ने किया।
डॉ. गुरिंदर सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद हमें परेशानियों, तनाव एवं चिंताओं से मुक्त कर देती है। खेल-कूद को जीवन का आवश्यक अंग मानने वाले जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते हैं। बच्चे उत्साहित होकर खेलते हैं तथा तनाव से मुक्त होकर पुन: पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन का आरम्भ एमिटी के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. अशोक चौहान की प्रेरणा से 1999 में किया गया था, तभी से हर वर्ष चांसलर डॉ. अतुल चौहान के कुशल मार्गदर्शन में संगठन फाउंडर्स डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं से आह्वान किया की हमें कोई न कोई खेल जरूर प्रतिदिन खेलना चाहिए, जब देश के बच्चे और युवा स्वस्थ रहेंगे तो देश के निर्माण में बहुत सहायता मिलेगी। संगठन की वर्तमान चेयरपर्सन डॉ. कल्पना शर्मा सभी लोगों को संगठन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल से छात्रों में टीम भावना का विकास होता है और वे शारीरिक और मानसिक रूप से सबल बनते हैं। इस अवसर पर संस्थान के वाईस प्रेसिडेंट ए.के. चौधरी, डीन ब्रिग. एच एस धानी, प्रोफेसर जस्सी सभी फैकल्टी और सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…