" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सोसाइटी में महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री सप्ताह का समापन कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। स्टेलर एमआई सोसाइटी,ओमिक्रोन तीन में पिछले एक सप्ताह से आज तक चल रहे कार्यक्रम “महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री सप्ताह ” का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल (राष्ट्रीय प्रवक्ता ,भाजपा) अन्य अतिथि नेहा शर्मा (आई.ए,एस. एवं ए.सी.ओ. नॉएडा ऑथोरिटी) एवं अन्य अतिथि दर्पण अमरवंशी ( जॉइंट कमिश्नर सेंट्रल एक्साइज कस्टम) थे। कार्यक्रम में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं -कविता, भाषण पेंटिंग, फैशन शो, नाटक आदि का आयोजन हुआ.कार्यक्रम में सभी स्टेलर वासियों एवं सभी बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ अखिलेश कुमार, फ्लैट ई 105 के निवासी हैं.अन्य सदस्य अभय मिश्रा ,तजिंदर देवरा ,हरेन्दर सिंघल ,विनीत मिश्रा ,लोकेश गेहलोत थे .पेंटिंग प्रतियोगिता में 10से 15 वर्ष के बच्चों में प्रथम -ऋषिका,आरना ,द्वितीय -सार्वी, मनीष एवं त्रृतीय -मनीष ,मान्या बच्चे रहे।4 से9 वर्ष के बच्चों में प्रथम- निशिता, चैतन्य, द्वितीय- अद्विका , तृतीय- शानावी बच्चे रहे .भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-राधिका,ज़ारा, द्वितीय-यशस्वी, अनीश, तृतीय नयनिका,रानी रहे। कविता प्रतियोगिता में प्रथम-यशवर्धन, दृष्टि, द्वितीय-यशिका, नव्या एवं तृतीय- गोरना, श्रुति रहे। मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण ने बच्चों से कई सवाल पूछे ,उन्हें गाँधी और शास्त्री जी के कुछ रोचक किस्से सुनाए। उन्होंने कहा की बच्चों को गाँधी जी की सीख का पालन करना चाहिए। बिना नैतिक आधार के कोई भी पवित्र और सफल नहीं हो सकता। जीवन साधारण रखें विचार ऊँचे रखें। आज के विद्यालयों में आधुनिकता और नै तकनीकी की बातें सीखने के बड़े- बड़े दावे किये जाते हैं परन्तु नैतिकता सिखाने पर कोई ध्यान नहीं देता . माता पिता को भी बचपन से बच्चों को नैतिकता सिखाई जानी चाहिए। बच्चों को खूब मेहनत करनी चाहिए और अपने काम में गाँधी की तरह लगे रहना चाहिए। सफलता के लिए सादा जीवन उच्च विचार का अनुसरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में रेयांश आदि बच्चों ने गाँधी जी पर नाटक भी किया। छोटे बच्चों ने नृत्य और गायन किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>