" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

एयरपोर्ट से प्रभावित किसान विस्थापन को लेकर सीईओ से मिले

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में 6 गांव को शामिल किए जाने के बाद गांव विस्थापन को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं । ग्रामीण लगातार पंचायत कर विरोध जता रहे हैं तथा पूर्व में कई बार गांव पहुंची सर्वे टीम को बैरंग लौटा दिया गया है इसी क्रम में गुरुवार को गांव नगला हुकुमसिंह में किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें अन्य गांव के लोग भी शामिल हुए और सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि किसी भी कीमत पर गांव का विस्थापन नहीं होने दिया जाएगा। राकियू के जिला अध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह सिवाच ने बताया कि प्राधिकरण ग्राम वासियों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य धारा 10 के नोटिस भेज रहा है तथा ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने गौतम बुध नगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम द्वारा भेजी गई सर्वे रिपोर्ट को गलत करार दिया है। उपरोक्त समस्याओं के चलते शुक्रवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात की तथा गांव का विस्थापन रद्द करने, धारा 10 के नोटिस व विश्वविद्यालय की टीम द्वारा फर्जी सर्वे को निरस्त करने, चार गुना मुआवजा दिए जाने, भौतिक सर्वेक्षण कर आबादियों को छोड़े जाने, प्रस्तावित सेक्टर 28, 29, 32, व 33 में प्रभावित किसानों को औद्योगिक प्लाट देने आदि मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपते हुए अति शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान चौ0 इकपाल सिंह, चौ0 उदयवीर सिंह, नीरपाल सिंह, हरवीर सिंह, जय प्रकाश राणा, चंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिवाच, जगबीर सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>